Monday, October 26, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का एलान

‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर एक नई कहानी लेकर आ रही है। अनुभव सिन्हा की नई फिल्म ‘अस्सी’ की आज घोषणा की गई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में बाकी भी कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल खेल में’ के बाद तापसी पन्नू की वापसी हो रही है और वो भी दो साल के बाद। इसकी पहली झलक भी दमदार है।
यूं तो तापसी पन्नू दो साल से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन बिहाइंड द सीन वह अपनी फिल्मों पर काम कर रही हैं। अब उनकी आगामी फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस इंसाफ के लिए अपनी आवाज उठाती हुई नजर आएंगी।
यह एक मोशन पोस्टर है। इस मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म की कहानी का आधार बताया गया है। मुंह पर खून के छींटे, आंखों में हैरानगी और डर… तापसी पन्नू का लुक इंटेंस है। वहीं, मोशन पोस्टर में स्कूल का बैग लिए भागती बच्ची के पीछे तीन आदमियों को दौड़ते हुए दिखाया गया है। टाइटल अस्सी के साथ उसका टैगलाइन लिखा गया है- उस रात वो घर नहीं पहुंची।
कोर्ट रूम ड्रामा है तापसी की अस्सी
इस मोशन पोस्टर के साथ कैप्शन में तापसी पन्नू ने लिखा, “बहुत समय हो गया है। जब से हमने इसे नॉर्मल कर दिया है। कोर्ट में मिलते हैं। मेरा मतलब है थिएटर में।” फिल्म का मोशन पोस्टर देख लगता है कि तापसी पन्नू वकील बनकर बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी आवाज उठाएंगी।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज