देशभर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच अगर आपका AC सही कूलिंग नहीं कर रहा, तो सबसे पहले उसकी सेटिंग्स चेक करना जरूरी है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से AC की परफॉर्मेंस प्रभावित हो जाती है।
सबसे पहले देखें कि AC Auto Mode पर तो नहीं चल रहा। इस मोड में कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से स्पीड कम कर देता है, जिससे तेज गर्मी में कमरा पर्याप्त ठंडा नहीं हो पाता। ऐसे में Cool Mode ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होता है।
अगर आपके AC में Turbo Mode मौजूद है, तो उसे कुछ समय के लिए इस्तेमाल करें। यह फीचर तेजी से कूलिंग देने में मदद करता है।
इसके अलावा फिल्टर साफ होना भी जरूरी है। धूल जमा होने पर हवा का प्रवाह कम हो जाता है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। समय-समय पर फिल्टर साफ करने से कूलिंग बेहतर रहती है।









टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।