Monday, October 26, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
एलन मस्क बनकर शिमला के सेवानिवृत्त कर्मचारी से ठग ल‍िए लाखों रुपये

शिमला। इंटरनेट मीडिया के जरिए शिमला के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 11.87 लाख रुपये की ठगी हुई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी से अंतरराष्ट्रीय कारोबारी एवं टेस्ला कंपनी का सीईओ एलन मस्क बनकर ठगी की गई। ठगों ने पीड़ित को महंगे उपहार का झांसा दिया और लाखों रुपये ठग लिए।

छोटा शिमला निवासी धन सिंह 18 जुलाई 2025 को आनलाइन थ्रेड एप्लीकेशन ब्राउज कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और खुद को एलन मस्क बताते हुए आकर्षक आफर दिया।

टेस्ला कार सहित 2.3 करोड़ का सोना देने का दिया प्रलोभन
ठग ने दावा किया कि उन्हें उपहार स्वरूप नई टेस्ला कार, नकद राशि और लगभग 2.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित को कथित डिलीवरी टीम के एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा।

डिलीवरी और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ऐंठे पैसे
बातचीत के दौरान अलग-अलग बहानों से उनसे डिलीवरी शुल्क, प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के नाम पर बार-बार पैसे मांगे गए। शुरुआत में छोटी राशि ट्रांसफर करवाई गई और फिर धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई। इस तरह पीड़ित ने अलग-अलग किस्त में करीब 11.87,644 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

बड़ी देर बाद हुआ ठगी का अहसास
राशि जमा करवाने के बावजूद न तो कोई उपहार मिला और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत छोटा शिमला थाना में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज