नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली से खास मार्गदर्शन मिला है। आरसीबी की खिताबी जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने इस सीजन 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के बाद वह टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे।
फाइनल के बाद विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज से मुलाकात की और उन्हें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी। वीडियो में कोहली कहते हैं कि सफलता मिलने के बाद खिलाड़ियों को बाहरी शोर से दूर रहना चाहिए और केवल अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा, “सिर्फ बैट और तुम। बाकी किसी की बातों पर ध्यान मत देना।” इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “एक बिहारी सब पर भारी।”
कोहली की यह सलाह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस का कहना है कि एक महान खिलाड़ी द्वारा युवा प्रतिभा को दिया गया यह संदेश प्रेरणादायक है।











टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।