Monday, October 26, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
Ola Electric Share: Q4 नतीजों के बाद टूटा शेयर, एक्सपर्ट बोले- 33.5 रुपये का लेवल बेहद अहम

Ola Electric Share: Q4 नतीजों के बाद टूटा शेयर, एक्सपर्ट बोले- 33.5 रुपये का लेवल बेहद अहम

D
D/DNA News Desk 21 मई 2026, 10:24 IST
1 मिनट पढ़ें
Ola Electric Share: Q4 नतीजों के बाद टूटा शेयर, एक्सपर्ट बोले- 33.5 रुपये का लेवल बेहद अहम

मुंबई: Ola Electric के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। गुरुवार के शुरुआती कारोबार में शेयर 4 फीसदी से अधिक टूट गए। हालांकि कंपनी का घाटा सालाना आधार पर कम हुआ है, लेकिन रेवेन्यू में भारी गिरावट और लगातार नुकसान निवेशकों की चिंता बढ़ा रहे हैं।

Ola Electric का शेयर 35.63 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 35.18 रुपये तक फिसल गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 500 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 870 करोड़ रुपये के मुकाबले 43 प्रतिशत कम है।

हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का नुकसान थोड़ा बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का घाटा 487 करोड़ रुपये था, जिसके मुकाबले मार्च तिमाही में यह 2.7 फीसदी बढ़ गया।

आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के सीनियर मैनेजर Jigar S Patel के मुताबिक, शेयर के लिए 33.5 रुपये का स्तर बेहद अहम सपोर्ट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यह स्तर टूटता है तो स्टॉक में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

एक्सपर्ट के अनुसार 38 रुपये का स्तर फिलहाल बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि नई खरीदारी तभी करें जब शेयर 41 रुपये के ऊपर मजबूती से बंद हो।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो चौथी तिमाही में रेवेन्यू 56.62 प्रतिशत गिरकर 265 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 611 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा कंपनी ने 82.2 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 6.5 करोड़ रुपये का EBITDA मुनाफा हुआ था।

हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि ऑपरेटिंग खर्चों में कमी आई है और सर्विस नेटवर्क स्थिर हो रहा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 500 से 550 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल स्टॉक 33 से 41 रुपये के दायरे में फंसा हुआ है। अगस्त 2024 में लिस्टिंग के बाद शेयर 164 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा था, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखी गई।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज