नई दिल्ली: ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली अब सरकार की जांच के दायरे में आ गई है। केंद्रीय मंत्री Prahlad Joshi ने Agoda और अन्य कंपनियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि ये प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं से अत्यधिक कैंसिलेशन फीस वसूल रहे हैं।
मामले की शुरुआत बीजेपी नेता Tajinder Bagga की शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने Akasa Air की फ्लाइट टिकट ₹6335 में बुक की थी। लेकिन टिकट कैंसिल करने पर अगोडा ने ₹4764 काटने की बात कही और केवल ₹1571 रिफंड दिखाया।
जब उन्होंने एयरलाइन की वेबसाइट पर रिफंड नियम देखे, तो वहां सिर्फ ₹299 फीस बताई गई थी। इसके बाद बग्गा ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एयरलाइन की तुलना में कई गुना ज्यादा शुल्क क्यों ले रहे हैं।
मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया। केंद्रीय मंत्री ने Central Consumer Protection Authority को जांच के निर्देश दिए। सरकार यह जांच करेगी कि क्या प्लेटफॉर्म्स उपभोक्ताओं से अतिरिक्त या छिपे हुए शुल्क वसूल रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि यदि किसी कंपनी द्वारा अनुचित व्यापार व्यवहार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
इस बीच अगोडा ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी को हुई असुविधा पर खेद है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में बना हुआ है और कई यूजर्स ने भी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की फीस को लेकर सवाल उठाए हैं।











टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।