Monday, October 26, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चयन प्रक्रिया के पश्चात अनेक विद्यार्थियों का शॉर्टलिस्ट किया

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चयन प्रक्रिया के पश्चात अनेक विद्यार्थियों का शॉर्टलिस्ट किया

D
D/DNA News Desk 13 फ़रवरी 2026, 21:17 IST
1 मिनट पढ़ें 1
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चयन प्रक्रिया के पश्चात अनेक विद्यार्थियों का शॉर्टलिस्ट किया

फरीदाबाद (विष्णु दयाल) सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद में  संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में फरीदाबाद, पलवल एवं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के बीबीए, एम बी ए और बी. कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित कंपनियाँ — Axis Bank, Kotak Life Insurance तथा Yes Germany — ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

चयन प्रक्रिया के पश्चात अनेक विद्यार्थियों का शॉर्टलिस्ट किया जाना उनकी रोजगारपरक कौशल क्षमता एवं उद्योग के लिए तत्परता को दर्शाता है।

पूरे भर्ती प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास एवं पेशेवर व्यवहार का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा की गई।

संस्थान के प्राचार्य महोदय ने सहभागी कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रोजगार अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री समर महापात्र ने अपने संदेश में कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण एवं इंटरव्यू तैयारी पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त कैंपस ड्राइव विद्यार्थियों को व्यापक अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी कॉरपोरेट वातावरण के लिए तैयार करते हैं।

संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के करियर उन्नयन हेतु ऐसे संयुक्त प्लेसमेंट अभियानों का आयोजन करता रहेगा तथा उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज