Monday, October 26, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
सूरजकुंड मेले की कवरेज से बनाई दूरी, डीआईपीआरओ की सूचनाएं प्रकाशित न करने का ऐलान

सूरजकुंड मेले की कवरेज से बनाई दूरी, डीआईपीआरओ की सूचनाएं प्रकाशित न करने का ऐलान

D
D/DNA News Desk 2 फ़रवरी 2026, 10:29 IST
2 मिनट पढ़ें
सूरजकुंड मेले की कवरेज से बनाई दूरी, डीआईपीआरओ की सूचनाएं प्रकाशित न करने का ऐलान

फरीदाबाद (धर्मराज/तरुण अरोड़ा): सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-2026 में इस बार एक असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ कई पत्रकारों ने मेले की कवरेज से दूरी बना ली है। पत्रकारों का कहना है कि जब तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करते, तब तक उनके द्वारा भेजी गई किसी भी सूचना अथवा समाचार सामग्री का प्रकाशन नहीं किया जाएगा।
पत्रकारों के अनुसार, सूचना प्रवाह, समन्वय और व्यवहार से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ था, लेकिन बार-बार अवगत कराने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी के चलते अब सामूहिक रूप से कवरेज न करने और विभागीय सूचनाओं को नजरअंदाज करने का निर्णय लिया गया है।
प्रेस और प्रशासन के बीच बढ़ी दूरी
वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व मीडिया को निष्पक्ष, समान और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराना होता है। जब यह व्यवस्था ही सवालों के घेरे में आ जाए, तो पत्रकारों के पास बहिष्कार जैसा कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
मेले की छवि पर असर
पत्रकारों के बहिष्कार का सीधा असर सूरजकुंड मेले की सार्वजनिक छवि और सूचना प्रसार पर पड़ता दिख रहा है। कई समाचार संस्थानों में मेले से जुड़ी आधिकारिक गतिविधियों और विभागीय विज्ञप्तियों का प्रकाशन बंद हो गया है, जिससे आयोजन की व्यापक कवरेज प्रभावित हो रही है।
साफ संदेश
पत्रकारों का स्पष्ट कहना है कि उनका विरोध किसी आयोजन या संस्कृति के खिलाफ नहीं, बल्कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ है। जब तक व्यवस्था में पारदर्शिता और पेशेवर व्यवहार बहाल नहीं होता, तब तक यह बहिष्कार जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज