मौदहा। हमीरपुर।31 जनवरी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव खण्डेह निवासी रामकरण की विवाहिता पुत्री सूरी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 30 जून 2020 में बांदा जिले के थाना नरैनी स्थित गांव पड़मई निवासी ठाकुरदीन पुत्र ललऊना के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 6-7 लाख रूपये का दान दहेज दिया था। इसके बाद भी जब वह विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो पति ठाकुरदीन, ससुर ललऊना कम दहेज का ताना देने लगे और दो लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर प्रताड़ित करने लगे।इसी बीच उसके तीन पुत्रियां पुत्रियां पैदा हुईं तो पति व ससुर द्वारा मारपीट कर अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान होकर वह 09 जनवरी 2026 को अपने मायके खंडेह में आ गई थी।20 जनवरी 2026 को जब वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची तो पति व ससुर ने उसे और उसके पिता रामकरन को लाठी-डण्डों से मारपीट कर घायल कर दिया और उसका सभी जेवर व धन छीन लिया है । किसी तरह वहां से बचकर उसने थाना नरैनी में पूरी घटना की तहरीर सौंपी लेकिन नरैनी पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की और वहां से भगा दिया था। मौदहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर सूरी के पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित खबरें
नेवी की ताकत में बड़ा इजाफा: 4 स्वदेशी युद्धपोत और एक सर्वे शिप होंगे शामिल, हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की पकड़
4 जून 2026
दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर सख्ती, मोदी कैबिनेट ने मंजूर की 9,585 करोड़ की योजना
3 जून 2026
‘कांग्रेस सरकार विकास भूल गई’, कर्नाटक दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान
25 मई 2026
कान्स में गूंजी बस्तर की आवाज, ‘आरजे बस्तर’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर छोड़ी छाप
24 मई 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठक
- 2JENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगा
- 3बर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ा
- 4जेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश की
- 5अमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू की
- 6ऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करें
विज्ञापन






टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।