Tuesday, October 27, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओवैश खान तथा मौदहा चेयरमैन रज़ा मुहम्मद ने फीता काटकर किया  वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओवैश खान तथा मौदहा चेयरमैन रज़ा मुहम्मद ने फीता काटकर किया वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

D
D/DNA News Desk 1 फ़रवरी 2026, 20:44 IST
2 मिनट पढ़ें
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओवैश खान तथा मौदहा चेयरमैन रज़ा मुहम्मद ने फीता काटकर किया  वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
दहा हमीरपुर। क्षेत्र के परछा गांव में चार दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को दोपहर बाद नवनिर्मित खेल मैदान के उद्घाटन के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओवैश खान तथा मौदहा चेयरमैन रज़ा मुहम्मद ने फीता काटकर किया। इस दौरान नवनिर्मित खेल मैदान खचाखच दर्शकों से भरा रहा।
मौदहा विकासखंड क्षेत्र के परछा गांव में रविवार को चार दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओवैश खान ने किया। इस दौरान मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रज़ा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ की मौजूदगी ने चार चांद लगाए तो वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौदहा नगरपालिका के वरिष्ठ सभासद शिवकुमार सोनी की भी गरिमामई उपस्थिति रही।
आपको बता दें कि प्रतिवर्ष की भांति फरवरी माह के शुरुआती चार दिनों तक खेले जाने वाले वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को बाद किया गया। चार दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता को दो चरणों में विभाजित किया गया है जिसमें शुरुआती दो दिन ग्रामीण आंचल की टीमें प्रतिभाग करेंगी तो अंतिम दो दिनों में हिंदुस्तान की मशहूर शहरी आंचल   वालीबॉल टीमों के खिलाड़ियों की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी। रविवार को उद्घाटन मुकाबला मेजबान परछा तथा मेहमान टीम मंगलपुर (कानपुर देहात) के बीच खेला गया जिसमें 2-0 के अंतर से परछा की टीम ने विजय प्राप्त किया। खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पौथिया तथा परछा सीनियर के बीच खेला जा रहा था जो बड़ा ही रोमांचक रहा। कमेटी अध्यक्ष बाबू खान ने बताया कि सोमवार को सभी मेहमान टीमें प्रतिभाग करेंगी तथा दर्शकों का खासा मनोरंजन होगा।
यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज