Monday, October 26, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
हिन्दू संगठनों का आरोप, प्रशासन गलत रिपोर्ट देकर लव जिहाद के आरोपियों को बचाने में जुटा

हिन्दू संगठनों का आरोप, प्रशासन गलत रिपोर्ट देकर लव जिहाद के आरोपियों को बचाने में जुटा

D
D/DNA News Desk 2 फ़रवरी 2026, 18:17 IST
2 मिनट पढ़ें
हिन्दू संगठनों का आरोप, प्रशासन गलत रिपोर्ट देकर लव जिहाद के आरोपियों को बचाने में जुटा

सुमेरपुर हमीरपुर। गत माह 15 जनवरी को कस्बे मे हुए लवजिहाद, गैंगरेप, धर्मातरण के दबाव के आरोपियों को राजस्व कर्मी गलत रिपोर्ट देकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं अभी तक ठोस कार्यवाही नहीं होने से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पनप रहा है रविवार को कस्बे के बांकी मार्ग के एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने कहा कि मुख्य आरोपियों की आलीशान कोठियां सरकारी भूमि पर बनाकर तैयार की गई है और अभी तक यह कार्यवाही नहीं होने से लोगों को चिढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मी प्रशासन को गलत रिपोर्ट देकर आरोपियों की संपत्ति बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर मुख्य आरोपियों का काला चिट्ठा प्रस्तुत करके पुख्ता कार्यवाही की मांग करेंगे।

बता दे कि मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफान खान के पिता का बस स्टॉप में बना इंडियन लाज सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त करके बनाया गया है। इसके ध्वस्तीकरण के लिए हाईकोर्ट ने वर्ष 2021 में आदेश भी पारित किया था। इसके बाद इसको नहीं ठहाया गया है।

इस कांड के बाद आरोपी संपत्ति बचाने के लिए हाईकोर्ट की शरण में गए हैं लेकिन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के कर्मियों ने उस आदेश को नहीं शामिल किया है। इससे राजस्व कर्मियों की सत्य निष्ठा संदिग्ध प्रतीत होने लगी है। बताते हैं कि बाद में इस आदेश को निकालकर कार्यवाही के लिए अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया है अब इस आदेश पर कब सुनवाई होगी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। एसडीएम सदर केडी शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट में सभी रिपोर्ट पूर्व आदेश दाखिल हो गए हैं आगामी दो-तीन दिन में आदेश आने की उम्मीद है। आदेश आने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज