नई दिल्ली: National Testing Agency ने NCHM JEE 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में हुई थी और इसमें देशभर के हजारों छात्र शामिल हुए थे। एनटीए के अनुसार, इस बार 11 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन में “Score Card for NCHM JEE 2026” लिंक उपलब्ध कराया गया है। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम और कुल अंक जैसी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।











टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।