Monday, October 26, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
प्रेस कार्ड विवाद से हिला सूरजकुंड मेला: जनसंपर्क अधिकारी के बयान ने बढ़ाया बवाल

प्रेस कार्ड विवाद से हिला सूरजकुंड मेला: जनसंपर्क अधिकारी के बयान ने बढ़ाया बवाल

D
D/DNA News Desk 30 जनवरी 2026, 11:39 IST
1 मिनट पढ़ें
प्रेस कार्ड विवाद से हिला सूरजकुंड मेला: जनसंपर्क अधिकारी के बयान ने बढ़ाया बवाल

फरीदाबाद (धर्मराज):सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय
हस्तशिल्प मेला इस बार अपनी भव्यता और सांस्कृतिक पहचान से अधिक प्रेस कार्ड विवाद और प्रशासनिक रवैये के कारण सुर्खियों में है। प्रेस कार्ड वितरण में कथित पक्षपात के आरोपों के बीच जब प्रसार संख्या का वार्षिक विवरण जमा कराने की नई और अचानक जोड़ी गई शर्त सामने आई, तो विवाद और गहरा गया।

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने लीगल नोटिस मिलने से ही इनकार कर दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब याचिका दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही थी।

DDNA NEWS से बातचीत में जनसंपर्क अधिकारी का चौंकाने वाला बयान

जब DDNA NEWS ने जनसंपर्क अधिकारी से लीगल नोटिस के संबंध में सीधा सवाल किया, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि—

“मेरी जानकारी में ऐसा कोई लीगल नोटिस नहीं है।”इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा— “इस तरह के मामलों में कोई याचिका न्यायालय में नहीं जाती।” यहीं नहीं, बातचीत के दौरान यह भी कहा गया— “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, अगर आपको कहीं मिला हो तो मुझे भी बता दीजिए।”

जनसंपर्क अधिकारी के इन बयानों ने पत्रकारों, विधि विशेषज्ञों और मीडिया संगठनों को हैरानी में डाल दिया है।

याचिकाकर्ताओं का पलटवार: नोटिस हर वैधानिक माध्यम से भेजा गया

दूसरी ओर, याचिकाकर्ताओं का साफ़ कहना है कि लीगल नोटिस न केवल भेजा गया है, बल्कि हर वैधानिक माध्यम से भेजा गया है। याचिकाकर्ताओं के अनुसार—

नोटिस जनसंपर्क अधिकारी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया बाय हैंड (स्वयं जाकर) नोटिस देने का प्रयास किया गया और नोटिस उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी प्रेषित किया गया याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इसके बावजूद “जानकारी नहीं” कहना जानबूझकर की गई अनदेखी को दर्शाता है।

कानूनी स्थिति स्पष्ट: ई-मेल और व्हाट्सएप से नोटिस पूरी तरह वैध

कानूनी जानकारों के अनुसार, अब यह स्थापित न्यायिक सिद्धांत है कि ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया लीगल नोटिस पूरी तरह वैध माना जाता है। न्यायालयों द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्णयों में स्पष्ट किया गया है कि—यदि नोटिस सही आधिकारिक ई-मेल आईडी या सक्रिय मोबाइल नंबर पर भेजा गया है और उसकी डिलीवरी का प्रमाण मौजूद है तो उसे कानूनन नोटिस की सेवा (सर्विस ऑफ नोटिस) माना जाएगा याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उनके पास ई-मेल और व्हाट्सएप दोनों के प्रमाण उपलब्ध हैं, जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासनिक रवैये पर सवाल, मेला प्राधिकरण भी घेरे में इस पूरे घटनाक्रम के बाद सवाल सिर्फ जनसंपर्क अधिकारी तक सीमित नहीं रह गया है। क्योंकि प्रेस कार्ड वितरण और उससे जुड़ी शर्तें सूरजकुंड मेला प्राधिकरण से सीधे जुड़ी हुई हैं, ऐसे में अब मेला प्राधिकरण को भी यह स्पष्ट करना होगा कि—

क्या उसे लीगल नोटिस की जानकारी थी? क्या नई शर्तें उसकी स्वीकृति से जोड़ी गईं? और यदि नहीं, तो इतनी बड़ी प्रशासनिक चूक कैसे हुई? निष्कर्ष सूरजकुंड मेला इस बार केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और कानून के सम्मान की कसौटी बन चुका है। जनसंपर्क अधिकारी के बयानों और इनकार ने यह साफ कर दिया है कि अब यह मामला प्रेस कार्ड से आगे बढ़कर न्यायालय और जवाबदेही तक पहुंच चुका है।

नोटिस मिला या नहीं?” — सूरजकुंड प्रेस कार्ड विवाद पर कानूनी फैक्ट-चेक

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला से जुड़े प्रेस कार्ड विवाद में अब सबसे बड़ा सवाल यही बन गया है—

“क्या जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को लीगल नोटिस मिला या नहीं?”और इससे भी अहम सवाल— “कानून इस बारे में क्या कहता है?”

जनसंपर्क अधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से यह कहना कि “मेरी जानकारी में कोई नोटिस नहीं है” और “ऐसे मामलों में कोई याचिका न्यायालय में नहीं जाती”, अब खुद कानूनी जांच के दायरे में आ गया है।

फैक्ट नंबर 1: नोटिस भेजा गया या नहीं?

याचिकाकर्ताओं के अनुसार, लीगल नोटिस जनसंपर्क अधिकारी के सक्रिय मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया बाय हैंड (स्वयं जाकर) देने का प्रयास किया गया और उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी प्रेषित किया गया याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इन तीनों माध्यमों के डिलीवरी और सेंडिंग के प्रमाण मौजूद हैं।

➡️ फैक्ट-चेक निष्कर्ष:

नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की गई है।

फैक्ट नंबर 2: क्या ई-मेल और व्हाट्सएप से नोटिस वैध है?

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यह अब कोई विवाद का विषय नहीं रहा। देश की विभिन्न अदालतों, जिनमें उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक शामिल हैं, यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि— ई-मेल के माध्यम से भेजा गया नोटिस वैध है व्हाट्सएप पर भेजे गए नोटिस को भी कानूनी सेवा माना जाएगा, यदि वह सही नंबर पर भेजा गया हो और डिलीवरी प्रमाण उपलब्ध हो न्यायिक व्यवस्था का तर्क साफ —“कानून तकनीक के साथ चलता है, उससे पीछे नहीं।”

➡️ फैक्ट-चेक निष्कर्ष:

ई-मेल और व्हाट्सएप से भेजा गया नोटिस पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य है।

फैक्ट नंबर 3: “मुझे जानकारी नहीं” कहना क्या पर्याप्त है?

कानूनी जानकार बताते हैं कि— यदि नोटिस सही माध्यम और सही पते पर भेज दिया गया है, तो “जानकारी नहीं है” कहना, नोटिस को अमान्य नहीं बनाता।

सरकारी पद पर बैठे अधिकारी से यह अपेक्षा की जाती है कि— वह अपनी आधिकारिक ई-मेल और संचार माध्यमों की निगरानी करे और कानूनी नोटिस को गंभीरता से ले

➡️ फैक्ट-चेक निष्कर्ष

“मुझे जानकारी नहीं” कहना कानूनी बचाव नहीं माना जाता।

फैक्ट नंबर 4: क्या ऐसे मामलों में याचिका न्यायालय में नहीं जाती?

जनसंपर्क अधिकारी का यह बयान कि “इस तरह के मामलों में कोई याचिका कोर्ट में नहीं जाती” कानूनी रूप से भ्रामक बताया जा रहा है।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार— जब मामला निष्पक्षता, समानता, प्रेस की स्वतंत्रता और प्रशासनिक मनमानी से जुड़ा हो और जब लीगल नोटिस के बावजूद जवाब न दिया जाए तो न्यायालय में याचिका दाखिल करना पूरी तरह वैधानिक अधिकार है।

➡️ फैक्ट-चेक निष्कर्ष:

इस प्रकार के मामलों में याचिका दायर की जा सकती है और अगर की जाती है और यदि न्यायालय यह मानता है कि— नोटिस वैध रूप से भेजा गया और इसके बावजूद अनदेखी की गई तो सवाल सिर्फ जनसंपर्क अधिकारी पर नहीं, बल्कि सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और संबंधित प्रशासनिक तंत्र पर भी उठेगा। क्योंकि प्रेस कार्ड नीति और शर्तें संयुक्त प्रशासनिक जिम्मेदारी के अंतर्गत आती हैं।

निष्कर्ष: दावा बनाम हकीकत

दावा : नोटिस नहीं मिला

हकीकत : नोटिस वैधानिक माध्यम से भेजा गया

दावा : ई-मेल/व्हाट्सएप मान्य नहीं

हकीकत : कानूनन पूरी तरह मान्य

दावा : ऐसे मामलों में याचिका नहीं जाती

हकीकत : याचिका पूरी तरह वैध

दावा : जिम्मेदारी सिर्फ मीडिया की

प्रशासन भी जवाबदेह

आख़िरी बात

अब सवाल यह नहीं रह गया कि नोटिस मिला या नहीं,

सवाल यह है कि— क्या उसे जानबूझकर नज़रअंदाज़ किया गया?

और यही सवाल अब सूरजकुंड मेला विवाद को प्रेस कार्ड से आगे ले जाकर अदालत की दहलीज़ तक पहुँचा चुका है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज