मुंबई: Ranveer Singh की सुपरहिट फिल्म Dhurandhar एक बार फिर ओटीटी पर लौट रही है। Netflix ने फिल्म के ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन की घोषणा कर दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फिल्म का नया वर्जन 22 मई को रिलीज होगा। खास बात यह है कि इसमें ऐसे कई सीन्स शामिल किए गए हैं, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान हटा दिया गया था। यही वजह है कि फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार फिल्म में नया क्या देखने को मिलेगा।
नेटफ्लिक्स ने अपने पोस्ट में इसे “एक्स्ट्रा घातक” बताया है। माना जा रहा है कि फिल्म में ज्यादा इंटेंस एक्शन और कुछ अनकट सीन्स देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन दूसरे पार्ट को लेकर है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या Dhurandhar 2 भी नेटफ्लिक्स पर आएगी। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसका डिजिटल प्रीमियर JioHotstar पर होगा।
फिल्म फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। पहले पार्ट ने 1307 करोड़ रुपये और दूसरे पार्ट ने 1790 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Ranveer Singh के अलावा Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan भी नजर आए हैं।











टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।