- सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के दबंग बसपा नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करके प्रतिबंधित रॉटविलर को पाल रखा है। दबंगी के चलते हादसे होने के बाद लोग शिकायत का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। यही कारण है कि वह इस प्रतिबंधित कुत्ते को लेकर कस्बे में खुलेआम बाइक में घूमाकर अपना रौब गांठता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह प्रतिबंध श्रेणी में आता है। इसको बगैर अनुमति के नहीं पाला जा सकता है। इसको पालने के लिए स्थानीय निकाय से अनुमति लेना जरूरी है। कस्बे में यह कैसे पाला गया है। इसकी जानकारी नहीं है। अगर पीड़ित रिपोर्ट दर्ज करता है और पुलिस कुत्तों को कब्जे में लेती है तो इसको लेकर कानपुर अथवा झांसी में बनाए गए शेल्टर होम भेजा जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि अगर पीड़ित शिकायत नहीं करता है तो स्थानीय निकाय,पशु पालन एवं पुलिस क्या कार्यवाही करेगी,या फिर लोगों को काटने के लिए कुत्ते को खुला छोड़ रखा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को धता बता पाल रखा है रोट विलर
संबंधित खबरें
नेवी की ताकत में बड़ा इजाफा: 4 स्वदेशी युद्धपोत और एक सर्वे शिप होंगे शामिल, हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की पकड़
4 जून 2026
दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर सख्ती, मोदी कैबिनेट ने मंजूर की 9,585 करोड़ की योजना
3 जून 2026
‘कांग्रेस सरकार विकास भूल गई’, कर्नाटक दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान
25 मई 2026
कान्स में गूंजी बस्तर की आवाज, ‘आरजे बस्तर’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर छोड़ी छाप
24 मई 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठक
- 2JENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगा
- 3बर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ा
- 4जेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश की
- 5अमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू की
- 6ऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करें
विज्ञापन






टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।