Tuesday, October 27, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
कृष्ण जन्म उत्सव कथा का प्रसंग सुन आनंद में डूबे दर्शक

कृष्ण जन्म उत्सव कथा का प्रसंग सुन आनंद में डूबे दर्शक

D
D/DNA News Desk 2 फ़रवरी 2026, 18:24 IST
1 मिनट पढ़ें
कृष्ण जन्म उत्सव कथा का प्रसंग सुन आनंद में डूबे दर्शक

सुमेरपुर हमीरपुर। क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के चौथे दिन भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान गजेंद्र मोक्ष और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का वर्णन हुआ, पूरा पांडाल नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। के जयकारों से गूंज उठा।

कथा व्यास रामबाबू त्रिपाठी ने कहा कि जब-जब मानवता करुणा से भटकती है, तब-तब श्रीकृष्ण मार्गदर्शन के लिए अवतरित होते हैं। उन्होंने बताया कि भक्ति ही जीवन की सच्ची नौका है, जो भवसागर से पार कराती है। कृष्ण जन्म के प्रसंग पर सोहर और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर मुख्य यजमान राम प्रकाश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज