Tuesday, October 27, 2026 1 live visitors
D/DNA News D/DNA Newsddnanews.com
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
DDNA header banner
DDNA header banner
प्रतिबंधित रोट विलर डॉग ने किशोर को किया लहूलुहान 

प्रतिबंधित रोट विलर डॉग ने किशोर को किया लहूलुहान 

D
D/DNA News Desk 2 फ़रवरी 2026, 18:14 IST
2 मिनट पढ़ें
प्रतिबंधित रोट विलर डॉग ने किशोर को किया लहूलुहान 

सुमेरपुर हमीरपुर। रविवार को देर शाम कस्बे की वार्ड संख्या आठ में विंध्यवासिनी मार्ग में प्रतिबंधित रोट विलर कुत्ते ने दोस्त की छत में खेल रहे किशोर पर हमला बोलकर लहुलुहान कर दिया। किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुत्ता बसपा नेता का बताया जा रहा है। बताते हैं कि उसके पूर्व भी यह कई लोगों को काट चुका है। कस्बे के वार्ड संख्या आठ में रविवार को देर शाम एक बसपा नेता के पालतू कुत्ते रॉट विलर ने दोस्त के घर की छत में खेल रहे राजेंद्र गौतम के पुत्र अंश गौतम(12) पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। किसी तरह से लोगों के हमलावर हुए कुत्ते को भगाकर किशोर को बचाया। किशोर की मां अनीता गौतम ने बताया कि बेटा अपने दोस्त आदित्य के साथ छत पर खेल रहा था। तभी कुत्ते ने हमलाकर छाती एवं हाथ में बुरी तरह से काटा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर के पिता राजेंद्र ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य ने बताया कि कुत्ता प्रतिबंधित प्रजाति का है। इसको पालने की अनुमति लेना जरूरी है। लेकिन अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी। बताते हैं कि इसके पूर्व भी यह दस से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान कर चुका है।

इनसेट
यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
ईरान युद्ध अपडेट: ट्रम्प ने ईरान हमलों को तेज करने पर कैबिनेट के साथ की बैठकJENPAS UG परिणाम 2026 घोषित, wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध; Rank Card डाउनलोड करें, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित होगाबर्मिंघम फीनिक्स ने एडगबास्टन में ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ाजेम्स ज़ी ने अपने बेटे होने का दावा करने वाले व्यक्ति की गॉडमदर से $119,000 वापस लेने की कोशिश कीअमेरिका ने व्यापार भागीदारों पर नई टैरिफ लहर लागू कीऑस्मानिया विश्वविद्यालय ने मई 2026 के यूजी CBCS नियमित और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए; यहां से डाउनलोड करेंसीए प्रमुख ग्रीनबर्ग भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को लेकर ‘खुले’‘जन नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जोरदार आगाज