मौदहा हमीरपुर। छत ढलाई के समय वाईव्रेटर चला रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खण्डेह निवासी शपथ कुमार (36)पुत्र छेदीलाल गांव में ही मजदूरी करता था सोमवार सुबह गांव के लक्ष्मण के घर की छत पड रही थी जिसमे छेदीलाल वाइव्रेटर मशीन चला रहा था तभी अचानक मशीन में करंट उतर आया जिसमे मजदूर शपथ कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन साल के मासूम बच्चे को रोता बिलखता छोड़ गया है। घर में हुई इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है सम्बंधित उपनिरीक्षक को भेजा गया है पंचायत नामा और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

वाईव्रेटर में करंट उतरने से मजदूर की मौत
संबंधित खबरें
नेवी की ताकत में बड़ा इजाफा: 4 स्वदेशी युद्धपोत और एक सर्वे शिप होंगे शामिल, हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की पकड़
4 जून 2026
दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर सख्ती, मोदी कैबिनेट ने मंजूर की 9,585 करोड़ की योजना
3 जून 2026
‘कांग्रेस सरकार विकास भूल गई’, कर्नाटक दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान
25 मई 2026
कान्स में गूंजी बस्तर की आवाज, ‘आरजे बस्तर’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर छोड़ी छाप
24 मई 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1‘युवा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत’, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
- 2नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड की सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर मौन की कड़ी निंदा की
- 3मध्य प्रदेश: समस्या पिरदे में
- 4‘MIB’ बॉक्स ऑफिस पर दिन 13: सामंथा की फिल्म में 21.2% की गिरावट
- 5जल जीवन मिशन में घोटाला: एक रिसती हुई पाइपलाइन
- 6SAS की भारत वापसी में अड़चन, मुंबई आ रही पहली फ्लाइट को लौटना पड़ा वापस
विज्ञापन






टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।